Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘उत्तराखंड के महानायक’’ पुस्तक का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘उत्तराखंड के महानायक’’ पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक ’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक योगेश कुमार एवं अजित द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखण्ड की महान विभूतियों के कार्यों एवं उनके योगदान के बारे में लोगों को जानकारी मिले, इस पुस्तक के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तराखण्ड की धरती ने कई स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, लेखकों और राजनेताओं को जन्म दिया है। इस पुस्तक में दी गई जानकारी हमारे नायकों के बलिदान और देश के प्रति समर्पण भाव के बारे में लोगों को कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments