Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर जाकर की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की, इस दौरान सीएम धामी ने रावत को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हालचाल जाना।

इससे पूर्व हरीश रावत ने राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा की सरकार के शपथ ग्रहण में उनके शामिल न होने को लेकर फेसबुक में एक पोस्ट साझा की थी।

हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनका शपथ ग्रहण में अनुपस्थित रहने का कोई उद्देश्य नहीं था। परंतु इसका कारण उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें सम्मान पूर्वक शपथ ग्रहण में नहीं बुलाया गया। उन्होंने लिखा कि, चूंकि देश का शीर्षस्थ नेतृत्व इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा था, ऐसे में यदि वह निर्धारित कार्यक्रम जैसे कि कार पार्किंग, प्रवेश द्वार पास न होने जैसी स्थितियों के कारण वहां माहौल असहज हो सकता था, यही कारण रहा कि उन्होंने शपथ ग्रहण में नहीं जाने का फैसला किया।

आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा है कि पिछली बार के शपथ ग्रहण में वह शामिल हुए थे, मंच पर जाकर उन्होंने भाजपा के नेताओं मंत्रियों को बधाई भी दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर विपक्ष के नेताओं को सम्मान पूर्वक बुलाना चाहिए, विपक्ष के नेताओं को जाना भी चाहिए, यही राजनीतिक सौहार्द होता हैI

वहीं सीएम धामी ने राजनैतिक स्वीकार्यताएं व सौहार्द को जीवित रखते हुए हरीश रावत के आवास पर पहुंच उनसे मुलाकात कर बड़ा दिल दिखाया हैI जिसकी प्रशंशा की जानी चाहिएI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments