Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति ने बोनसाई गार्डन के पुनरुद्धार व विस्तारीकरण कार्यों का किया...

राष्ट्रपति ने बोनसाई गार्डन के पुनरुद्धार व विस्तारीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

देहरादून: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद ने रविवार को उत्तराखंड के राजभवन में बोनसाई गार्डन के पुनरुद्धार तथा विस्तारीकरण कार्यों का लोकार्पण किया | उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) तथा राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे |

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजभवन उत्तराखंड मे इस पहल की अत्यंत प्रशंसा की एवं राष्ट्रपति भवन में भी इस प्रकार की शुरुआत के किए जाने तथा इसमें राजभवन उत्तराखंड का सहयोग लिए जाने की बात कही |

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) की पहल पर राजभवन परिसर में स्थित इस बोनसाई गार्डन को 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विस्तारित किया गया है | गार्डन में लगभग 220 प्रकार के बोनसाई पौधे संरक्षित किए गए हैं, जिनमें फ्लावरिंग बोनसाई, फ्रूट बोनसाई, क्लाइंबरस तथा विभिन्न लुप्तप्राय प्रजाति के बोनसाई पौधे रखें गए हैं |

राज्यपाल की परिकल्पना के अनुसार बोनसाई गार्डन में बांस के द्वार (बैंबू गेट) का भी निर्माण किया गया है | उन्होंने इस बोनसाई गार्डन में 500 अत्यंत विशिष्ट प्रजाति के अतिरिक्त पौधे संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं | कहा कि बोनसाई से संबंधित तकनीकी जानकारी आम जनमानस को भी मिलनी चाहिए |

उल्लेखनीय है कि राजभवन के इस बोनसाई गार्डन में 50 वर्ष से अधिक आयु तक के बोनसाई पेड़- पौधों को संरक्षित किया गया है | इनकी देखभाल वैज्ञानिक विधि द्वारा की जाती है | सभी पौधों पर उनके वैज्ञानिक नाम तथा अनुमानित आयु लिखी गई है | इनमें से अधिकांश बोनसाई पौधे राजभवन निर्माण के समय अपने मूल स्थान से ट्रांसप्लांट कर गार्डन में संरक्षित किए गए हैं | प्रतिवर्ष राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के लिए यह बोनसाई गार्डन मुख्य आकर्षण रहता है| इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments