Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री धामी भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम में शामिल हुए I बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

ऋषिकेश के रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति रविवार को शुरू हो गई थी। सोमवार को दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सरकार के मंत्री कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यसमिति में सोमवार को सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। सरकार के काम की समीक्षा के साथ जिलों के प्रभारी मंत्रियों का काम भी परखा जाएगा। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में संगठन का भी कामकाज परखा जाएगा। कमियों को दूर करने के साथ ही कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी तालमेल बनाए जाने पर बातचीत होगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंत्रियों के अभी तक के रिपोर्ट कार्ड को भी चेक किया जाएगा। मंत्रियों के जनपदों में निर्धारित प्रवास को लेकर भी जवाब तलब होगा। राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उत्तराखंड को जी-20 की मेजबानी मिली है। जी-20 की तैयारियों को लेकर सरकार के साथ संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, कार्यक्रम प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान, मेजबान संगठनात्मक जनपद के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments