Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeपर्यटनमुख्य सचिव ने दिए प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स...

मुख्य सचिव ने दिए प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाने के निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सोमवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को रामनगर, मसूरी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे पर्यटक स्थलों में प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम के अलावा प्रदेश की खूबसूरती और आबोहवा से पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के पास पैसा तो है, पर समय का अभाव है। जिसके चलते ऐसे पर्यटक यहां आने से बचते हैं। 

मुख्य सचिव ने ऐसे पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में जॉय राइड्स की काफी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही हिमालय दर्शन जैसी योजनाओं को अधिक से अधिक स्थानों से संचालित किया जाए। उन्होंने हेलीपोर्ट और हेलीपैड के लिए निविदाएं रद्द होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि टेंडर करते समय ग्राउंड रियलिटी के अनुसार रेट तय किए जाएं। 

संधु ने कहा कि हेलीपोर्ट और हेलीपैड का मास्टर प्लान बनाते समय भविष्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए योजना की जाए। इन हेलीपोर्ट और हेलीपैड्स का ट्रैफिक प्लान अगले 20, 25, 50 साल के ट्रैफिक को ध्यान में रखते बनाया जाए। भूमि चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमारे उद्देश्य की पूर्ति हो। इसके लिए वाजिब दाम पर निजी भूमि को खरीदा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि रामनगर में हेलीपैड और हेलीपोर्ट की अधिक संभावनाएं है। उन्होंने डीएम नैनीताल को इस पर प्राथमिकता के पर काम करने निर्देश दिए। मसूरी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे पर्यटक स्थलों में दो या उससे अधिक हेलीपोर्ट या हेलीपैड बनाए जाएं। 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 83 हेलीपैड हैं। जिसमें 51 सरकारी और 32 प्राइवेट हैं। 22 हेलीपैड का काम चल रहा है। इस मौके पर सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments