Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए आधुनिक तकनीक की सहायता ली जाने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विभिन्न विषयों के विश्व स्तरीय शिक्षकों के व्याख्यान और पाठयक्रम ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाए जाने के प्रयास किए जाने की बात कही। कहा कि इससे छात्र छात्राओं को विश्वस्तरीय ज्ञान भी प्राप्त होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरे प्रदेश में ऐसे स्कूल विकसित किए जाने की आवश्यकता है जहां छात्रों को एकल शिक्षक के भरोसे न रहना पड़े। मॉडल स्कूल की तर्ज पर ऐसे स्कूल विकसित किए जाएं, जहां सभी विषयों के शिक्षक, लैब, लाइब्रेरी आदि उपलब्ध हों, ताकि बच्चों का समग्र विकास हो सके।

पारिवारिक परिस्थितियों के कारण स्कूल छोड़ने वाले गरीब बच्चों के लिए मुखिय सचिव ने स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन और शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments