Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधदोस्त बना दोस्त का हथियारा, कुलहाड़ी से वार कर उतारा मौत के...

दोस्त बना दोस्त का हथियारा, कुलहाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

देहरादून: नशे की हालत में दोस्ती हुई शर्मसार, दोस्त ने दोस्त को कुलहाड़ी से वार कर की हत्या I

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र अपने दोस्त धर्मपाल के साथ गांव के बाहर गंगा क्षेत्र में शराब पीने गया था कि इस दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते मामला इस कदर बढ़ गया कि धर्मपाल ने नरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिस पर वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में नरेंद्र को पड़ा देख किसी ने इसकी सूचना उसके स्वजन को दी। सूचना मिलने पर स्वजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल नरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सीओ विवेक कुमार व कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपित की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments