Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अगले यात्रा सीजन शुरू होने से पहले सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए नाइट शिफ्ट की संख्या बढ़ाई जाए। जिन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ेगी, उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की पंक्ति के लिए जो शेल्टर बनाए जाने हैं, यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें तैयार कर लिए जाएं। साथ ही सौवेणीर शॉप का निर्माण कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं।

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को अगले यात्रा सीजन की तैयारियां अभी से शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य जांच एवं देखभाल के लिए भी पशुपालन विभाग से लगातार सम्पर्क में रहते हुए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को चारधाम यात्रा कार्यालय के कार्य को समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण किए जाने की भी बात कही।

इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments