Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, जमीन से सम्बन्धित कोई मामले तो नहीं हैं आदि, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रतिशत कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली|जिस पर अधिकारियों ने बताया कि 65 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो गया है तथा हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 31 जनवरी,2023 तक 70 प्रतिशत कार्य सम्पन्न किए जाने के निर्देश दिये।

बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने जिलाधिकारी को भगवानपुर के इब्राहिमपुर में जमीन सम्बन्धी प्रकरण में आ रही दिक्कत के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप एसडीएम भगवानपुर से सम्पर्क स्थापित कर मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिसके लिये सम्बन्धित एस.डी.एम. तथा डीपीआरओ को पूर्व में ही इस सम्बन्ध में पूरा सहयोग देने के लिये निर्देशित किया जा चुका है ताकि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) सी.पी. गंगवार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments