Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने प्रदेश में टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उपलब्ध चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को भी उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इसके लिए टेलीमेडिसिन के लिए एक सिस्टम विकसित किए जाने की आवश्यकता है।

विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले इसके लिए एक विश्व स्तरीय टेक्निकल एक्सपर्ट्स को लगाया जाए। यह टेक्निकल एक्सपर्ट्स इस क्षेत्र में विश्व की बेस्ट तकनीक को लाएंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही दूरस्थ क्षेत्रों को भी नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश और प्रदेश के बाहर के प्राइवेट स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को भी टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने ओपीडी आदि में वेटिंग टाइम को न्यूनतम किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव आर. राजेश कुमार एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलेजा भट्ट सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments