Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशिक्षासचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने चार आरोपियों...

सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने चार आरोपियों को लिया रिमांड पर

देहरादून: सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने चार आरोपियों को रिमांड में लिया है। एसटीएफ के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों का संबंध अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक से है। वहीं, इनमें से एक आरोपी आरएमएस कंपनी के मालिक का सगा भाई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पकड़े गए संदीप के साथ मिलकर उसके फ्लैट पर पेपर हल कराया और उसे कई अभ्यर्थियों को बेचा था। दोनों आरोपी केंद्रपाल के भी करीबी बताए जा रहे हैं।

बता दें, आरएमएस के मालिक को गत 27 अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में गत 22 जुलाई को थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अब तक 39 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

वहीं, यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं| दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसटीएफ ने इस मामले में अब तक 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments