Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने किया सभा स्थल का...

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

पिथौरागढ़। मुख्य सचिव एसएस संधु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ आगमन से पूर्व सभा स्थल व उसके आसपास का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।आज यहां आगामी 12 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने नगर पिथौरागढ़ में जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया। उन्होंने जनसभा स्थल पर मंच, स्टॉल ,सीटिंग अरेंजमेंट, शौचालय, पेयजल विघुत, साउंड सिस्टम आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर हो रहे कार्यों को देखा तथा कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये! कहा कि तैयारियो में किसी भी प्रकार त्रुटियां नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी सहित शासन एवं जनपद स्तर के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments