Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को बांटी जाएगी सोने...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को बांटी जाएगी सोने की अंगूठी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं तमिलनाडु में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिवस के लिए खास व्यवस्था की है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला किया गया है। साथ ही इस दिन 720 किलोग्राम मछली बांटने की भी योजना है। 

वहीं इसमें आने वाले खर्च को लेकर उठे सवालों का जवाब देते हुए मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि अंगूठी बांटने के लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना गया है। यहां पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी। अनुमान के मुताबिक, शनिवार को अस्पताल में 15 से 20 बच्चों को जन्म होगा। 

एल मुरुगन ने बताया कि 720 किलोग्राम मछली बांटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है। इसके पीछे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 72 साल के हो रहे हैं। इस लिए 720 किलो मछली बांटी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments