Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य न्यायाधीश गुजरात के चोरी के मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

मुख्य न्यायाधीश गुजरात के चोरी के मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने गुजरात हाईकोई के मुख्य न्यायाधीश के दो आई फोन चोरी को खुलासा करते हुए चोरी किए गए मोबाइल के साथ बिहार निवासी चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
वादी मूलचंद त्यागी रजिस्टार जनरल हाईकोर्ट गुजरात ने थाना राजपुर पर शिकायती प्रार्थना दिया कि अज्ञात चोर ने मसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन वेडिंग पॉइंट में एक शादी समारोह के दौरान चीफ जस्टिस न्यायालय गुजरात हाईकोर्ट अहमदाबाद सुनीता अग्रवाल के दो आईफोन चुरा लिए हैं। जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।
मामाले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस एवं एसओजी की अलग अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल एवं उसके आस-पास आने जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए सर्विलांस के माध्यम से  घटनास्थल के आस पास का डेटा संकलित किया गया एवं मैनवल पुलिसिंग करते हुये पूर्व में चोरी की घटना में प्रकाश में आये गिरोह एवं उनके सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी साथ ही चोरी के अभियोगों में जेल से छूटे आरोपियों के भी सत्यापन की कार्यवाही की गई।
इसी बीच पुलिस टीम को सर्विलांस के आधार पर चोरी किये गये 1 मोबाइल फोन की ग्राम बरसाम थाना अंचल सिमरी बखत्यारपुर जिला सहरसा बिहार में होने की जानकारी प्राप्त हुयी, जिस पर एक पुलिस टीम को तत्काल बिहार के लिये रवाना किया गया तथा सर्विलान्स की मदद से बिहार में खलील नामक व्यक्ति से चोरी किये गए दोनो मोबाइल फ़ोन बरामद किये गए, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने घण्टाघर देहरादून में एक व्यक्ति से राह चलते मोबाइल फोनों को खरीदा था, जिसकी फोटो उसने खींच ली गयी थी। जिस पर संदिग्ध आरोपी की फ़ोटो प्राप्त करते हुए टीम ने मैनवल पुलिसिंग करते हुए मुखबिर की सूचना पर दून ट्रैफल गॉड से बीमा विहार रोड के पास चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गोविंद साहू को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी गोविंद साहू ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में चक्कूवाला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल व लैपटॉप आदी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी पूर्व में जोमैटो कम्पनी में डिलीवरी व्वॉय का काम करता था तथा वर्तमान में रैपीडो में काम कर रहा था। चोरी वाले दिन किसी सवारी को छोड़ने वह फुटहिल गार्डन मसूरी रोड में गया, जहाँ सवारी छोड़ने के पश्चात उसने वेडिंग पॉइंट में काफी भीड़ भाड़ होने पर अंदर जाकर कुर्सी पर रखे बैग के अंदर से दो आईफोन चुराकर उन्हे घण्टाघर के पास एक राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments