Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रसिद्ध पर्यावरणविद जंगली को मिला भारत गौरव पुरस्कार

प्रसिद्ध पर्यावरणविद जंगली को मिला भारत गौरव पुरस्कार

रुद्रप्रयाग। कर्नाटक के सेडम में आयोजित भारत गौरव पुरस्कार समोराह में उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली को उनकी पर्यावरण की पाठशाला के लिए भारत सेवा संगम संस्था ने भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। भारत की जानी-मानी कर्नाड की पदमश्री ज्योति माता मंजूम ने यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उनके साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे लगभग 100 हस्तियों को भारत गौरव पुरस्कार से नवाजा गया।
कर्नाटक के सेडम में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। भारत सेवा संगम की ओर से हर दो साल में भारतीय संस्कृति संगम कार्यक्रम का आयोजन कर देश के अलग-अलग राज्यों से भारत के विकास के लिए कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में लगभग 30 लाख लोग प्रतिभाग करते हैं। रुद्रप्रयाग जिले के रानीगढ़ पट्टी निवासी प्रसिद्ध पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली की ओर से वर्षों से पर्यावरण की पाठशाला चलाने के साथ मिश्रित वन का संरक्षण किया जा रहा है, जिस कारण भारत सेवा संगम ने उन्हें भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। जंगली के अस्वस्थ होने के चलते यह सम्मान उनके पुत्र पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेन्द्र बद्री ने ग्रहण किया। भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित होने पर जगत सिंह जंगली के भेजे संदेश में देवराघवेन्द्र ने भारत सेवा संगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत सेवा संस्कृति संगम दक्षिण भारत के कर्नाटक में बडे़ मंच पर देश के दूरस्थ क्षेत्रो में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की पाठशाला इस सम्मान के लिए भारत सेवा संगम का अभार प्रकट करती है। देवराघवेन्द्र बद्री ने कहा कि दक्षिण भारत की उनकी यह पहली यात्रा थी, जिसमें उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि आज भी दक्षिण भारत के लोग सादगी के साथ अपना जीवन यापन कर अपनी संस्कृति से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। पर्यावरणविद जगत सिंह जगली को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जंगली का मिश्रित वन कई हेक्टेयर में फैला है और रानीगढ़ पट्टी में जंगली द्वारा किया जा रहा कार्य काफी सराहनीय है। सम्मान मिलने पर गढवाल सांसद अनिल बलूनी, जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला प्रशासक अमरदेई शाह, भूगोलवेता प्रवीन रावत, मनमोहन सिंधवाल, गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, संदीप कप्रवाण, दीपक नौटियाल सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments