Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधसिटी मजिस्ट्रेट ने किया अवैध क्लीनिक सील

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया अवैध क्लीनिक सील

हल्द्वानी: आम का बगीचा गौजाजाली में अवैध क्लीनिक चलाये जाने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, डा. राहुल लस्पाल एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने कहा कि क्लीनिक की संचालिका शाकिरा उर्फ ममता द्वारा आम का बगीचा गौजाजाली मे अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया छापेमारी में 17 दवाओं के पैकेट के साथ ही अन्य सामग्री सीलबन्द की गई तथा अवैध क्लीनिक को मौके पर ही सीलबन्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अवैध क्लीनिक में पाये गये बायो मेडिकल वेस्ट पर 50 हजार का जुर्माने के साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही हेतु थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments