Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम धामी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा की वजह से क्षतिग्रस्त मार्गों और पुलों को ठीक करने हेतु किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। सीएम ने दावा किया कि सरकार जल्द से जल्द केदारनाथ यात्रा मार्ग को फिर से संचालित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हवाई निरीक्षण का एक वीडियो शेयर कर पोस्ट में लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इसके उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों एवं पुलों को ठीक करने हेतु किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। हमारी सरकार जल्द से जल्द श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग को पूर्व की भांति संचालित करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है।” बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई इलाके आपदा से प्रभावित हैं। भूस्खलन, नदियों के उफान पर होने और सड़कें ध्वस्त होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। सीएम धामी ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग भी शामिल है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए धामी सरकार ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके साथ ही सरकार लोगों से अपील कर रही है कि वह सुरक्षित स्थानों पर रहें और सरकार के निर्देशों का पालन करें।
मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत चौधरी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु,सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी के.एस. नगन्याल जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments