Latest news
आयुक्त ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश केन्द्र सरकार ने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने को प्रदान की 489 करोड़ की धनराशि पश्चिम बंगाल-असम के चुनावी रूझानों से उत्तराखंड भाजपा में जश्न वायरल पत्र से मेरा कोई लेना-देना नहींः अरविंद पाण्डेय देवपुरम कॉलोनी के निकासी मार्ग पर अवैध निर्माण से सीवर बाधित, प्रशासन ने तत्काल तलब की रिपोर्ट प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने एमजीएल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरीः मुख्य सचिव श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का मंत्री जोशी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

[t4b-ticker]

Monday, May 4, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी पहुंचे दिल्ली, राज्य के विकास पर करेंगे चर्चा

सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, राज्य के विकास पर करेंगे चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। अपने इस दौरे के चलते सीएम धामी प्रदेश में अनेक विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे और कई बैठकों में शामिल होंगे I

जिसके चलते सीएम धामी रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इससे पूर्व शनिवार को वह आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों की टीम भी दिल्ली गई है।सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य की सड़क अवस्थापना, टनल एवं रोपवे परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मंत्री चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री सैद्धांतिक रूप से मंजूर हो चुके छह राष्ट्रीय राजमार्गों की अधिसूचना जारी कराने का अनुरोध भी करेंगे। लेकिन इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नई शिक्षा नीति, कृषि एवं शहरी निकायों में किए गए सुधारों व भावी कदमों की जानकारी रखेंगे।

इस दौरान सीएम राज्य के भावी विकास से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र करेंगे और हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में विकास के अलग मॉडल की वकालत भी करेंगे। शनिवार को वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। वह अमृत महोत्सव के तहत राज्य सरकार के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments