Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालयी अभिलेखों का भी किया अवलोकन

सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालयी अभिलेखों का भी किया अवलोकन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। सीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग, हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments