Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल का किया निरीक्षण, प्रदेशवासियों को...

सीएम धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल का किया निरीक्षण, प्रदेशवासियों को दी घुघुतिया व मकर संक्रांति की बधाई

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंच सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण कियाI इस मौके पर सीएम ने प्रदेशवासियों को पहाड़ी त्योहार घुघुतिया व मकर संक्रांति की बधाई दीI मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमीक्रोन के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए आज मैंने हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी का निरीक्षण कियाI

इस दौरान सीएम धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कियाI धामी ने अस्पताल में बने कोविड केयर का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कहा जान माल का खतरा देखते हुए 16 तारीख तक सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम सभी प्रकार की रैलियां, जुलूस को प्रतिबंधित किया गया हैI उन्होंने कहा लोक पर्व भी चल रहा है और लगातार ओमीक्रोन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा हल्द्वानी हमारा एक बड़ा केंद्र है और पूरे कुमाऊं के आसपास के क्षेत्रों से यहां इलाज के लिए आते हैंI

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं यहां जायजा लेने आया हूं, कहा कि बढ़ती ओमीक्रोन के मामले को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैI मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर सुशीला तिवारी में बने को कोविड और डीआरडीओ का भी निरीक्षण कियाI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments