Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित, 25-25 हजार दिया...

सीएम धामी ने किया 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित, 25-25 हजार दिया पारितोषिक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.एस.बी.टी देहरादून के निकट एक होटल में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मेधावियों को पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर उजाला द्वारा जो मेधावी छात्र सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है, इसका उद्देश्य बच्चों को आगे अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी जिन-जिन क्षेत्रों में जायेंगे,उन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्य किसी भी क्षेत्र में करें, एक लीडर की भूमिका में करें। अपने जीवन में जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें पूरे समर्पण भाव से कार्य करें। किसी भी कार्य को करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है। कहा कि जो मेधावी आज सम्मानित हुए हैं, सभी ने अपने अथक परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर बनकर अपने माता-पिता और गुरूओं को सम्मान भी बढ़ाया है। आगे चलकर यही बच्चे अपने कार्यों के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अमर उजाला के सलाहकार सम्पादक उदय सिन्हा, अमर उजाला के राज्य सम्पादक संजय अभिज्ञान एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments