Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने 20 महानुभावों को सौंपे दायित्व

मुख्यमंत्री धामी ने 20 महानुभावों को सौंपे दायित्व

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के 20 पदाधिकारियों को विभिन्न परिषद, आयोग व समितियों में दायित्व सौंपा है।  सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।  सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चमोली जिले से हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद व रुद्रप्रयाग जिले से ऐश्वर्या रावत को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग दायित्व सौंपा है। इसके अलावा अल्मोड़ा से गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, देहरादून जिले से श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद, नैनीताल से शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, पिथौरागढ़ से हेमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद, चमोली से रामचंद्र गौड़ को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनाया गया है।
अल्मोड़ा से पूरन चंद नैलवाल को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद, उत्तरकाशी से राम सुंदर नौटियाल को उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर से सायरा बानो को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, नैनीताल से रेनू अधिकारी को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून से रजनी रावत को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, हरिद्वार से ओम प्रकाश जमदग्नि को उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, बागेश्वर से भूपेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद, देहरादून से कुलदीप कुमार को अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद, पौड़ी से ऋषि कंडवाल को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति, वीरेंद्र दत्त सेमवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, अजय कोठियाल को अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, नैनीताल से श्याम नारायण पांडे को उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments