Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकुट्टू आटे खाने से लोग हो रहे बीमार, सतर्क रहें

कुट्टू आटे खाने से लोग हो रहे बीमार, सतर्क रहें

देहरादून। चैत्र नवरात्रि में देहरादून में कुट्टू के आटे के सेवन से कई लोग बीमार पड़ गए हैं, जिस कारण पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सोमवार को जिला मुख्यालय में दुकानों में चेकिंग कर पुलिस ने जानकारी मांगी। पुलिस ने लोगों ने कुट्टे के आटे की प्रमाणिकता के बाद ही उसका सेवन करने की अपील की।
कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने किराना स्टोरों में कुट्टू के आटे के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही दुकानदारों को भी कालातीत कुट्टू का आटा नहीं बेचने के निर्देश दिए। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ में भी पुलिस ने संबंधित बाजारों में राशन की दुकानों में कुट्टू के आटे की बिक्री की जानकारी ली। कोतवाल मनोज नेगी ने बताया कि नगर क्षेत्र में किसी भी दुकान पर कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं होने की बात सामने आई है। दूसरी तरफ खाद्य सुरक्षा विभाग के अभीहित अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने बताया कि चौत्र नवरात्र में कुट्टू के आटा व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर तल्लानागपुर क्षेत्र के दुर्गाधार चोपता में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी ने टीम के साथ सभी दुकानों का निरीक्षण किया और सभी दुकानदारों से अपील की कि क्षेत्र में कुट्टू के आटे की बिक्री ना की जाए। कुट्टू के आटे के इस्तेमाल से आम जनमानस अस्वस्थ हो रहा है, अगर किसी भी दुकानदार के पास कुट्टू का आटा पाया जाता है तो उस दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही करके उस दुकान को सील कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments