Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का किया शुभारंभ 

सीएम धामी ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का किया शुभारंभ 

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार (14 दिसंबर) को 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। अलग- अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

बता दें, इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया की खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। उन्होंने इस कोटे से भर्ती प्रक्रिया खोलने की मांग की। कहा कि पॉलिसी बन गई है जिसपर जल्द काम करना है।

वहीं सीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल कोटा से जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। 11 साल बाद खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments