Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधछात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया मुकदमा...

छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

देहरादून: पटेलनगर से एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं| आरोप है की एक युवक ने पीडिता के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया हैं| जिसके चलते वह पीडिता को बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था| आरोपी से परेशान होकर पीडिता ने पटेलनगर कोतवाली पुलिस पर तहरीर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, युवक बीते एक साल से युवती को परेशान करते हुए बदनाम कर रहा था। इतना ही नी युवती को परेशान करने के लिए उसने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी तनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। छात्रा का आरोप है कि मई 2022 में तनवीर ने उसे नशा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी और एक होटल में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। जिसके बाद उसने पीडिता को डरा धमकाकर उसका तीन बार अलग-अलग जगह पर दुष्कर्म किया था।

पीड़ित छात्रा का कहना है कि बीते एक साल से कॉलेज आते जाते तनवीर उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपी तनवीर अहमद ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए फोन किया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसने रिश्तेदारों को फोन कर पीड़िता को बदनाम करने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर आपबीती भाई को बताई तो तनवीर ने गाली-गलोज व जान से मारने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments