Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड: नार्को टेस्ट के लिए आरोपी अंकित ने मांगा समय

अंकिता हत्याकांड: नार्को टेस्ट के लिए आरोपी अंकित ने मांगा समय

-कोर्ट ने दी सहमती

देहरादून: अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों में से पुलकित और सौरभ ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी है। जबकि, तीसरे आरोपी अंकित ने सोचने और सलाह मशविरा के लिए 10 दिन का समय मांगा है। न्यायालय अंकित के जवाब के बाद 22 दिसंबर को सुनवाई करेगा।

जानकारी के अनुसार, पुलकित ने सहमति के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं। उसने कहा है कि उससे पूछताछ की वीडियोग्राफी और रिकॉर्डिंग की जाए। ताकि, उसमें कोई छेड़छाड़ न कर सके।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अदालत में नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी थी। लेकिन, अदालत ने उस वक्त कहा था कि नार्को के स्थान पर पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाए। लिहाजा, अदालत पहले पॉलीग्राफ टेस्ट पर ही फैसला दे सकती है।

बता दें, जान के खतरे को देखते हुए नार्को टेस्ट की मंजूरी कम दी जाती है। यह अदालत में मान्य भी नहीं होता है। लेकिन, इस टेस्ट के बाद यदि पुलिस को कोई साक्ष्य मिलते हैं तो इन्हें मंजूर किया जाता है।

वहीं, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर व पुलिस प्रवक्ता वी मुरुगेशन ने बताया कि अंकिता हत्याकांड में चार्जशीट लगभग तैयार हो चुकी है। तीन से चार दिन के भीतर एसआईटी तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर देगी। पॉलीग्राफ या नार्को टेस्ट के रिजल्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उन्हें शामिल करते हुए एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट अलग से दाखिल कर दी जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments