Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से...

सीएम धामी ने साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से की मुलाकात

देहरादून : दून के राजपुर में साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निवास साक्या डोलमा पोडरंग जाकर मुलाक़ात की और आशीर्वाद लिया। धार्मिक और निजी दौरा होने के बावजूद इस दौरान धर्म गुरु के पूरे राजसी परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत तिब्बती परम्परा के अनुसार किया।

42वें साक्या त्रिजीन (रिन्पोचे) और 43 वें साक्या त्रिजिन (रिन्पोचे) ने मुख्यमंत्री का खुद पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। उनके साथ ही गुरु मां और राज परिवार की बहुएं भी थी। सीएम धामी ने दोनों साक्या त्रिजिन के दर्शन व उनसे मुलाकात के बाद सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से भी आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड और देश की समृद्धि-सुख-शांति-सफलता की कामना गुरुओं से की। मुख्यमंत्री ने साक्या त्रिचिन और उनके पूरे परिवार से काफी देर अनौपचारिक बात भी की। साक्या त्रिचिन को सीएम ने शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। साक्या त्रिचिन ने सीएम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा-वज्र और विशेष घंटी भेंट की। सीएम ने गुम्बा में पढ़ रहे छोटे-बड़े बच्चों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द भी इस दौरान मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments