Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिसिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू, श्रद्धालुओं के...

सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू, श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

देहरादून : सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई से मिलेगी राहत। लंबे इंतजार के बाद सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। इस रोपवे से पहले दिन 240 से अधिक भक्तों ने सफर किया। रोपवे में मंदिर तक आने-जाने का किराया 177 रुपये तय किया गया है। रोपवे नवरात्र से पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में देरी के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था।

सुरकंडा देवी मंदिर के लिए वर्ष 2015-16 में पीपीपी मोड में रोपवे बनाने की स्वीकृति दे दी गई थी। 2017 में पार्टनरशिप कंपनी ने रोपवे निर्माण का कार्य शुरू किया था। सर्दियों में काम की गति धीमी रहने और कोरोना के कारण निर्माण समय पर पूरा नहीं हो पाया था। लेकिन आखिरकार बीते नवरात्र में काम पूरा हुआ I

बृहस्पतिवार को कई दिनों के इंतजार के बाद रोपवे को शुरू कर दिया गया। 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए रोपवे में 16 डिब्बे लगाए गए हैं। एक डिब्बे में छह लोग सफर कर सकते हैं। कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की पैदल चढ़ाई से लोगों को अब राहत मिल जाएगी। 523 मीटर लंबे रोपवे से लोग महज पांच से दस मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे। इस रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं का मार्ग सुगम हो जाएगा साथ ही चढ़ाई चढ़ने में असमर्थ लोग भी आसानी से दर्शन करे पाएंगे I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments