Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने वीरों को नमन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने वीरों को नमन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

-बलिदानियों की याद में रोपे पौधे

-प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गुच्चुपानी में वीरों को नमन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम ने सैन्य परिवारों को सम्मानित करने के साथ बलिदानियों की याद में पौधे भी रोपे। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत कर वृक्षारोपण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीI

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सेना और सैनिकों के सम्मान में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया और कहा कि बलिदानियों के परिवारों का त्याग भी सर्वोच्च है। भाजपा हमेशा सैनिकों के सम्मान में न्योछावर रहती है। कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भी इसी तर्ज पर किया जा रहा है। विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के वीर जवानों से ही सीमाएं सुरक्षित हैं। उनके त्याग और बलिदान से देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति का जज्बा उत्पन्न होता है। उन्होंने इस दौरान सरकारी उपलब्धियां भी गिनाईं।
वीरांगनाओं की प्रोत्साहन राशि, वीरता पदक पुरस्कार की राशि, अनुदान राशि, पेंशन आदि में वृद्धि करने के साथ ही सैनिकों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments