Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने जनसुविधाओं को लेकर की विभिन्न वित्तीय स्व्वीकृतियां प्रदान

सीएम धामी ने जनसुविधाओं को लेकर की विभिन्न वित्तीय स्व्वीकृतियां प्रदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अलग अलग जनपदों में मार्ग सुधारीकरण को लेकर विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां दी हैंI इसके अलावा सीएम ने राजधानी देहरादून में जलापूर्ति को लेकर भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की हैI

सीएम धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ऊखीमठ में त्रियुगीनारायण से तोषी तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण के लिए 4 करोड़ 52 लाख रूपये व ऊखीमठ के ही तौणीधार-पैलिंग मोटर मार्ग में 1.00 से 6.00 किमी. के मध्य सुधारीकरण एवं पी.सी. द्वारा डामरीकरण के कार्य के लिए 4 करोड़ 70 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

वहीं मुख्यमंत्री ने चौबट्टाखाल विधानसभा में चलकुडिया मसमोली- सकनोली- नौखेली मोटर मार्ग के 3 से 5 किमी. तथा 6-8 किमी के डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 64 लाख रूपये, खटीमा में तहसील रोड से केन्द्रीय विद्यालय के बगल से सिविल अस्पताल खटीमा को सेल्स टैक्स कार्यालय रोड से जोड़ने को लेकर इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा लिंक मार्ग के निर्माण के लिए 38.52 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण प्रणाली को अधिष्ठापित किये जाने के लिये रेसकोर्स में हरि आवास कालोनी तथा कारगी चौक में एस.टी.पी हेतु कुल 32.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments