Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने 1971 युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व...

सीएम धामी ने 1971 युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को किया याद

देहरादून। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के 52 वर्ष पूरे होने पर युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की ओर से गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों के साथ ही वीर नारी, वीरता पुरस्कृत व विभिन्न स्कूलों से छात्र- छात्राएं शामिल हुए। सांस्कृतिक टीम ने वीरों को नमन व वंदन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी सोनिका, राजपुर रोड विधायक खजानदास, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चैधरी ने कहा कि आज ही के दिन पाक सेना ने हमारे सैनिकों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। विजय दिवस सेना के शौर्य व पराक्रम का दिवस है। एडमिरल (सेनि) ओम प्रकाश राणा ने 1971 में नेवी के विभिन्न मिशन के बारे में बताया। कहा कि तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय से ही हम विजय रहे। आज धरातल पर दिखता है कि काम हो रहा है। मेजर जनरल (सेनि) समीर सबरवाल ने कहा कि हमें ऐसे नेताओं का हाथ पकड़कर चलना चाहिए जो परिवार से ज्यादा देश हित के बारे में सोचें व उन्नति के शिखर पर पहुंचाएं। कहा कि देश में आज बदलाव आया है, सभी मानते हैं कि देश सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments