Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया शहीद उधमसिंह के शौर्य गाथा को याद

सीएम धामी ने किया शहीद उधमसिंह के शौर्य गाथा को याद

उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम ने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुनानक अकाडमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ कियाI वहीं इस मौके पर उन्होंने छात्रों को भी सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

सोमवार को नानकमत्ता, उधम सिंह नगर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम के मोके पर मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतार। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर पड़ा।

मुख्यमंत्री ने दशमेश गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहब के चारों शहजादों का बलिदान भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व इतिहास का अनोखा अध्याय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह साहब के चारों शहजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह दिवस नई पीढ़ी को साहिबजादों के साहस, शौर्य और पराक्रम से अवगत कराता है एवं उनके बलिदान को अमर रखेगा। इन वीर बालकों ने अपने धर्म की रक्षा में बलिदान दिया। हम अपने बच्चों को ऐसे महान बलिदानियों के प्रेरक प्रसंगों को सुनाकर उन्हें जागरूक करें। इन्हीं बलिदानियों की नींव पर रखी गई भारत की स्वतंत्रता, हमें हमारे कर्तव्यों का ठीक प्रकार से पालन करने की शक्ति प्रदान करती है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निश्चित ही नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेगा। आज केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर हेमकुंड साहिब यात्रा को सुगम बना रही है, वही हेमकुंड तक रोपवे बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं से उन्होंने कहा कि समय बहुमूल्य है। इस समय को हम सभी ने अपने सपनों को साकार करने में लगाना चाहिए। जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ने पर सारी समस्याओं का समाधान स्वयं हो जाता है।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, डॉ.मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डॉ.प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, बाबा तरसेम सिंह, विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, संतोष अग्रवाल, अमित नारंग, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments