Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता व विभिन्न संगठन व संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती व लगनशील होते है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना व अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों व अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ व एस.एस. बी के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments