Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराष्ट्रीयअमृतसर में पकडे गए दो आतंकी, तीन हैंड ग्रेनेड और एक लाख...

अमृतसर में पकडे गए दो आतंकी, तीन हैंड ग्रेनेड और एक लाख की भारतीय करेंसी बरामद

देहरादून: अमृतसर पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड, एक लाख रुपये भारतीय करेंसी और एक कार बरामद की है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू तथा अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा के रूप में बताई जा रही है। दोनों फिरोजाबाद में रह रहे थे| पुलिस को सूचना थी कि ये लोग कार में पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह मकबूलपुरा इलाके में नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रही एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो कार से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की भारतीय करेंसी भी बरामद की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी उक्त ग्रेनेड जम्मू-कश्मीर के किसी आतंकी संगठन से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments