Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी जल्द शुरू करेंगे आम जनता से रूबरू होने की मुहिम

सीएम धामी जल्द शुरू करेंगे आम जनता से रूबरू होने की मुहिम

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही प्रदेश में विकास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। जिसके तहत सीएम धामी हर हफ्ते के दो दिन हर जिले में जाकर प्रवास करेंगे I इस मुहिम के लिए फिलहाल शुक्रवार और शनिवार का दिन तय किया जा रहा है। एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन जारी की है।

यह अभियान भी सुशासन, विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ाव की मंशा से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक जाचेंगे। एसीएस राधा रतूड़ी के अनुसार निकट भविष्य में मुख्यमंत्री का हर सप्ताह भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा। यथा संभव शुक्रवार और शनिवार के दिन सीएम जिलों में जाएंगे। इस दौरान हर जिले में जिला स्तरीय विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की जाएंगी। कालेजों में छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को पीएम से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों पर पक्ष रखा। इस दौरान सीएम ने अनुरोध किया कि उत्तराखंड को जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखी जाए। इस दौरान धामी ने उन्हें उत्तराखंड में दवा निर्माण सेक्टर में हो रही ग्रोथ की जानकारी भी दी।

सीएम ने बताया कि उत्तराखंड फार्मास्यूटिकल हब के रूप में उभर रहा है। देश में बन रही कुल दवाओं में से 20 उत्तराखंड में बन रही हैं। प्रदेश के तीन प्रमुख इंडस्ट्रीयल एरिया-देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में 300 से अधिक फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री हैं जिनमें एक लाख से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। 

धामी ने प्रधानमंत्री से उत्तराखंड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की शाखा स्थापित करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है। सीएम ने पिथौरागढ़ में एयरस्ट्रिप से हवाई सेवा शुरू करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने, कुमाऊं के पौराणिक मन्दिरों को जोड़ने के लिए मानस खंड मन्दिर माला मिशन को मंजूरी देने की भी गुजारिश की। सीएम ने प्रधानमंत्री को लोहाघाट के पास स्थित मायावती आश्रम आने का निमंत्रण भी दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments