Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए उनके निर्णय को...

सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए उनके निर्णय को बताया स्वागतयोग्य

 देहरादून: उत्‍तराखंड विधानसभा की भर्तियों के प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिख कर जांच की मांग की थी । जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की। समिति एक माह में रिपोर्ट देगी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को स्वागतयोग्य बताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा के भर्ती प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का निर्णय स्वागतयोग्य है। उन्होंने सरकार और प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेकर सदन की गरिमा बढ़ाई है। हमें विश्वास है कि शीघ्र ही पूरे प्रकरण का विधि सम्मत समाधान निकलेगा और दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। मैंने स्वयं इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच और अनियमितता पाए जाने पर भर्तियों को निरस्त करने का अनुरोध विधानसभा अध्यक्ष से किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments