Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया सरखेत आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

सीएम धामी ने किया सरखेत आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

-प्रभावितों को वितरित किए राहत राशि के चैक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए।

आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सीएम ने भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। मालदेवता के समीप लालपुल एस सिला-मोलधार- सुवाखोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं। कहा कि अगस्त में जब इस क्षेत्र में आपदा आई थी, उस समय जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिए सराहनीय कार्य किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सरकार के साथ जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा के दौरान सभी को किसी न किसी रूप में आगे आना होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, ग्राम प्रधान सरखेत नीलम कोटवाल उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments