Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत अभिनन्दन

सीएम धामी ने किया अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत अभिनन्दन

हरिद्वारः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री माया देवी मन्दिर एवं आनन्द भैरव मन्दिर में विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अनेक धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना होगी।

इसी दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित सूरत गिरि बंगले में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान एवं वेदस्थली शोध संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने जगतगुरू आश्रम में स्वामी ब्रह्मलीन प्रकाशानन्द जी महाराज को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इस पुनीत अवसर पर अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री महन्त हरिगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंन्त प्रेम गिरि, निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी, सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेन्द्र गिरि जी महाराज, महन्त केदारपुरी, महन्त महेश पुरी, महन्त शैलेन्द्र गिरि, महन्त सुरेशानन्द पूजारी, पशुपति गिरि, वशिष्ठ गिरि पूजारी, महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्दजी महाराज, ललितानन्द गिरिजी महाराज, मौजूद रहेI

इसके अलावा हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सहित अधिकारीगण, पदाधिकारी एवं श्रद्धालुगण भी उप

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments