Latest news
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्...

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ सीट पर जीत को सीएम धामी ने राष्ट्रवाद और सनातन की...

केदारनाथ सीट पर जीत को सीएम धामी ने राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव की जीत पर खुशी जताई। दरअसल सीएम धामी खुद प्रचार की कमान अपने हाथ में लेकर केदारनाथ चुनाव में जुटे थे। सीएम ने केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम का जो नव निर्माण और विकास किया ये उसकी जीत है। सीएम ने इसे विकास, राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रम और क्षेत्रवाद और जातिवाद फैलाने का कार्य किया। लेकिन जनता ने उनके एजेंडे को नकार दिया। सीएम धामी ने कहा कि हम अंतिम छोर तक मौजूद व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मातृशक्ति को जीत का धन्यवाद किया। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अयोध्या, बदरीनाथ को लेकर व्यंग्य करते थे, जनता ने उनको करारा तमाचा मारा है। सीएम धामी ने इस मौके पर महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को मिली जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी।
केदारनाथ उपचुनाव में महत्वपूर्ण फैक्टर के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार जो काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए जो काम किए हैं, वो जीत एक बड़ा फैक्टर रहा है। प्रधानमंत्री के बनने के बाद उत्तराखंड राज्य में 2 लाख करोड़ की योजनाएं आई हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड बन रही है। केदारनाथ धाम दिव्य और भव्य केदार बन रहा है। प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, सड़कों का नवनिर्माण समेत प्रदेश में जो तमाम ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, उसी का नतीजा रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिस तरह से कम कर रहे हैं, जनता ने उसी को प्राथमिकता दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments