Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने की जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी, पर्यटकों से...

सीएम धामी ने की जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी, पर्यटकों से की बातचीत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ पर्यटकों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।

इस अवसर पर सीएम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये उन्होंने वनभूमि में अतिक्रमण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा भी की। कहा कॉर्बेट में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रबन्धन देने की आवश्यकता है जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वहीं इससे कॉर्बेट में कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने सीमान्त क्षेत्र आदि कैलाश, पार्वती कुण्ड, जागेश्वर धाम का भ्रमण किया। उनकी अगुवाई में बाबा केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हुआ है। केदारधाम के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुमाऊं के पौराणिक मन्दिरों को मानस खण्ड के अन्तर्गत मन्दिर माला मिशन में जुड़ने से कुमाऊं में पर्यटन कारोबार को एक नया मुकाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। केदारनाथ धाम के पुननिर्माण कार्य व बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान के तहत कार्य तेजी से हो रहे है।

कहा कि कुमाऊं के पौराणिक मन्दिरों व धार्मिक स्थलों को मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन से जोड़ा जा रहा है। मानस खण्ड के अन्तर्गत पौराणिक मन्दिरों के विकास से पर्यटकों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ भ्रमण के दौरान राज्य की 4200 करोड़ की योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ में मेडिकल कालेज बन रहा है साथ ही पिथौरागढ से टकनपुर ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments