Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डइजराइल से सकुशल उत्तराखण्ड के दो नागरिक पहुंचे दून

इजराइल से सकुशल उत्तराखण्ड के दो नागरिक पहुंचे दून

देहरादून: भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन अजय के तहत उत्तराखण्ड के दो नागरिकों को इजराइल से सकुशल दून पहुंचाया। अभी भी 18 हजार भारतीयों के इजराइल में फंसे हुए हैं। जिन्हे सकुशल निकालने के लिए अभियान जारी है।

शुक्रवार प्रातः पांच बजकर 50 मिनट पर ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इजराइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिककृ आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया। सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले आए और सरकार को धन्यवाद दिया।

इजराइल से भारत वापस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन दिल्ली में आने, खाने इत्यादि के बाद उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। लगभग 18, 000 भारतीयों के इजराइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश वापस सुरक्षित ला रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments