Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री धामी ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए...

मुख्यमंत्री धामी ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साइबर सुरक्षा तंत्र मजबूत किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटेलिजेंस को और मजबूत करने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। जन समस्याओं व जन शिकायतों का त्वरित समाधान हो।

साथ ही सीएम धामी ने पुलिसिंग व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए टीम वर्क से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन कार्यों का समाधान थाना व जिला स्तर पर हो सकता है, वे अनावश्यक रूप से पुलिस मुख्यालय व शासन स्तर पर न आयें।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस का आम जन के साथ अच्छा व्यवहार होना जरूरी है, लेकिन असामाजिक गतिविधियों पर गहनता से नजर रखी जाए व संबंधितों पर सख्त कारवाई भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्मार्ट पुलिसिंग व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट व आपदा प्रबंधन में ड्रोन का बेहतर उपयोग कैसे किया जा सकता है इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिये अन्य राज्यों की बैस्ट प्रैक्टिसेज भी देख ली जाए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए, जिसमें पुलिस, शिक्षा, समाज कल्याण व अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया जाए। इन विभागों की समन्वय बैठक कर भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाया जाए। पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए।

सीएम धामी ने यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यातायात की सभी सुचारू व्यवस्थाओं के लिए एसपी ट्रैफिक को नोडल बनाए जाने को कहा हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम, शैलेश बगोली, एडीजी डॉ. पी.वी.के प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी. मुरूगेशन, पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments