Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में कई जिलों के बदले गए सीएमओ व सीएमएस

राज्य में कई जिलों के बदले गए सीएमओ व सीएमएस

देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पदों पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी क्रम में विभागीय मूल्यांकन एवं कार्यक्षमता के आधार पर कई जिलों में ब्डव् और ब्डै के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इन बदलावों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाना है, जिससे प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तत्परता से कार्य करेंगे। सरकार द्वारा स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। स्वास्थ्य सचिव ने जनता से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments