Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएमओ ने टीबी उन्मूलन को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के दिए निर्देश

सीएमओ ने टीबी उन्मूलन को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय जैन की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला टीबी फोरम की बैठक हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्देश दिए टीबी उन्मूलन हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित करें, जिसके लिए पेन्टिंग/पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाए प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करें साथ ही सोशल मीडिया पर भी टीबी के सम्बन्ध में जागरूकता लाई जाए। उन्होंने प्रत्येक चिकित्सालय में आने वाले टीबी मरीजों का शुगर एवं एचआईवी टेस्ट कराने हेतु पत्र प्रेषित करने की बात कही।जिला टीबी रोग अधिकारी डॉ मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा ग्रामसभा एवं वार्ड स्तर पर टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आशाएं अपने क्षेत्रों में सघन अभियान चला रही हैं। जनपद में 108 ग्राम पंचायतों सर्वे किया गया जिसमें 223 ग्राम टीबी मुक्त हैं तथा अन्य क्षेत्रों में सर्वे गतिमान है, जिसमें टीबी मुक्त क्षेत्रों की संख्या निरंतर बढ रही है।इस अवसर पर 06 टीबी चौम्पियन/वॉलिंटियर्स को पुरस्कृत किया गया, जो टीबी उन्मूलन अभियान में निरंतर योगदान दे रहीं है, जिसमें रितिका नेगी, पारूल, किरन थापा, आयूषी पैन्यूली, हीना परवीन, राधा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ मनोज वर्मा, आईएमए के अध्यक्ष डॉ संजय उप्रेती, डब्लूएचओ से डॉ विश्वजीत, डॉ अनिता जोशी, हेमलता सहित सम्बन्धित अधिकारी एंव कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments