Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचाय बागान की जमीन घोटाले की ईडी से की शिकायत

चाय बागान की जमीन घोटाले की ईडी से की शिकायत

– करोड़ों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहा एक गैंग

देहरादून: आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने चाय बागान की जमीन घोटाले के मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय को कर दी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में निबंधन विभाग और अफसरों की भूमाफिया से सांठगांठ हैं। ऐसे में इस मामले की जांच प्रर्वतन निदेशालय करे। उन्होंने ईडी से भूमाफिया और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर और सीलिंग एक्ट के सेक्शन 35 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

पर्वतन निदेशालय के डायरेक्टर को दी गयी शिकायत में एडवाकेट विकेश नेगी ने कहा कि उन्होंने देहरादून के चाय बागान की जमीनों को खरीद-फरोख्त को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने मामले में जांच शुरू की। इस मामले को लेकर 15 जुलाई 2023 को थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह केस सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन अब तक भूमाफिया और उससे सांठगांठ करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह जमीन घोटाला करोड़ों का है। इस घोटाले के तार कई राज्यों में फैले हुए हैं। ऐसे में इस मामले की जांच ईडी करे और मामले में संलिप्त लोगों पर गैंगस्टर और सीलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments