Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसांस्कृतिक धरोहर संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

देहरादून : पुराना दरबार हाउस आफ आर्कियोलाजिकल एवँ आर्काइवल मैटिरियल कलेक्शन ट्रस्ट के द्वारा 12 मई से 18 मई तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट उत्तराखंड की कला एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए पिछले कई वर्षों से निरन्तर कार्य कर रहा है I कार्यशाला के दौरान कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जिसका उदघाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि, उनके द्वारा लकड़ी के मुखौटों को बनाना,पौराणिक कला के रेखा चित्र बनाना जैसा कार्य पूर्व से किये जाते रहे है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल, कुमाँऊँ क्षेत्र की पौराणिक कला को अलग-अलग जातियों का अपने अपने क्षेत्र में विशेष संरक्षण था। जो कि विशेष झंडे के रूप में होता था जिस पर तलवार,नाग शिवलिंग,की आकृतियाँ बनायी जाती थी। ट्रस्ट द्वारा कार्यशाला के तहत इस ही प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा I उन्होंने कहा कि पौराणिक कलाओं के संरक्षण की वर्तमान में महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में डा०अर्चना डिमरी, ठा०भवानी प्रताप, डा०सुशील गुसाँई, रवीन्द्र परिहार, प्रो रेणु शुक्ला, देवेश सजवाण,मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments