Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डन्यायालय परिसर में स्वच्छता रैली का आयोजन

न्यायालय परिसर में स्वच्छता रैली का आयोजन

देहरादून: उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के चलते रविवार को सचिव व वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सानिध्य में नगर निगम के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर से स्वच्छता रैली का आयोजन किया गयाI रैली निकलने से पूर्व जिला न्यायालय परिसर में नुक्कड का मंचन भी हुआ, जिसमें प्लास्टिक से बने सामानों के उपयोग के दुष्परिणाम व प्लास्टिक के उपयोग को कैसे रोका जाये को लेकर आमजनता को जागरूक किया गयाI नुक्कड़ नाटक के बाद अपर जिला जज मनोज गर्व्याल ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर रैली का शुभारम्भ किया।

रविवार को आयोजित स्वच्छता रैली स्वच्छता रैली जिला न्यायालय से प्रारम्भ होकर बुद्धाचौक, परेड ग्राउड, गांधी पार्क (एस्ले हाल), घण्टाघर, पल्टन बाजार से तहसील चौक होते हुए जिला सत्र न्यायालय में संपन्न हुई। इस दौरान आमजनता को यह संदेश दिया गया कि देहरादून को सुन्दर एवं स्वच्छ दून बनाने के लिए अपने आस-पास स्वच्छता का पूर्ण रूप से ध्यान रखें इसके अलावा प्लास्टिक से बने उत्पादों व सामानों का उपयोग न करें। रैली के के दौरान प्रस्तावित श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम के सम्बन्ध में भी प्रचार-प्रसार किया गया। दूरभाष 0135-2520873, ईमेल- disa dehuk@nic-in जारी करने के साथ सूचना भी दी गयी कि इस अभियान के अन्तर्गत पर्यटक स्थल, धार्मिक स्थल, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, जल स्रोत, नदियों, तालाबों, पार्क आदि स्थानों पर साफ-सफाई की जानी है। उक्त स्वच्छता रैली कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक व्यक्ति शामिल हुए ।

स्वच्छता रैली में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण, नगर निगम देहरादून के अधिकारी व कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण, नामिका अधिवक्तागण, पराविधिक कार्यकर्तागण, एन. सी. सी. कैडिटस, गैर-सरकारी संस्थाओं ( एन०जी०ओ०) के सदस्य, पुलिस विभाग एवं होमगार्ड के अधिकारी व कर्मचारीगण, परिवहन विभाग के अधिकारीव कर्मचारीगण आदि के ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग कियाI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments