Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआईएनआईएफडी में हुआ मिस फैशन दिवा सब-कांटेस्ट का आयोजन

आईएनआईएफडी में हुआ मिस फैशन दिवा सब-कांटेस्ट का आयोजन

रुड़की: सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर रुड़की स्थित आईएनआईएफडी में गुरुवार को मिस फैशन दिवा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागी अपनी पसंद की ड्रेसेज पहन कर आई। जिस पर जजेस ने उन्हें मार्क्स दिए।

मिस फ़ैशन दिवा सब-कांटेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की पहनने की सेंस चेक की गई कि वो कोई ड्रेस पहनती हैं तो उसके पीछे क्या सोच है या बिना किसी सोच के ही वह पहन-ओढ़ रही है। इस दौरान प्रतिभागियों ने भी जजेस के सवालों को लेकर खुद को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।मिस उत्तराखंड-2021 के इस चौथे टाईटल में मॉडल्स ने अपनी ड्रेस से जुड़े हर सवाल के बारे में जवाब दिया।

इस मौके पर बतौर जज एजुकेशनिसट रेणु कौशिक और फ़ैशन-टेक्सटाइल डिज़ाइनर शाज़िया सादात ने प्रतिभागियों से सवाल किए। कांटेस्ट में देहरादून सहित, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।

आईएनआईएफडी रुड़की की सेंटर डायरेक्टर ऋचा एहलावत ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि ये बेहद खुशी की बात है कि मिस उत्तराखंड की प्रतिभागी रुड़की आयी।

वहीं आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों को ग्रूमिंग से लेकर फिट रहने तक के टिप्स दिए जा रहे हैं। वहीं इस सब -कांटेस्ट का आयोजन उनकी ड्रेसिंग-सेंस को बेहतर बनाने के लिये किया जाता है।

इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक और करिश्मा नेगी ने विशेष सहयोग किया।इस आयोजन में कमल ज्वेलर्स, न्यू इरा,फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवेलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments