Latest news
प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने की सीएम धामी से मुलाकात डेंगू रोकथाम को माइक्रोप्लान पर काम करें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत राज्यपाल ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को दी बधाई कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत एईएसएल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 90.77 और 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुए पास उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्रः सीएम धामी नया वक्फ कानून जनहित के लिए लाया गया ऐतिहासिक फैसलाः सीएम धामी ईगो छोड़ धारा 163 अन्तर्गत प्रदत्त निर्देशों के क्रियान्वयन व समन्वय में नजर आए मुझे सभी अधिकारीः डीए... राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्धः सीएम

[t4b-ticker]

Sunday, April 20, 2025
Homeउत्तराखण्डआदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को...

आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। उन्होंने भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों की जमकर सराहना की है। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद नरेश बंसल ने कहा कि इसरो ने देश को गौरवान्वित होने के अनेक मौके दिए हैं। चंद्रयान-3 के बाद इसरो ने आदित्य एल-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है। देश के वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से संपूर्ण भारत का डंका विश्व मे बजा है। पूरा देश बेहद उत्साहित है और अपने सुपर वैज्ञानिकों पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है।
नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है। हर क्षेत्र मे भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, इसी क्रम मे चंद्र यान की सफलता के बाद आज नए भारत के सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी सी 7/आदित्य-एल 1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। भारत का यह मिशन सूर्य से संबंधित रहस्यों से पर्दा हटाने में मदद करेगा। यह अंतरिक्ष यान 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा करने के बाद लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा, जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। यह वहीं से सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करेगा।
बंसल ने कहा कि चांद के साथ अब भारत सूर्य पर भी आत्मनिर्भर भारत का साक्षी बनेगा। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब भारत ने सूर्य की ओर रुख किया है। इसरो ने मिशन आदित्य-एल1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया, जिसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।बंसल ने कहा कि हम सभी का भाग्य है कि हम श्रीहरिकोटा में बनने वाले एक सफल इतिहास का हिस्सा हैं। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा कि भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो और मिशन आदित्य एल1 से जुड़ी टीम को बधाई जो संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए अथक प्रयास जारी रखे हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments