Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेेस ने भाजपा पर लगाया जनभावनायें भड़काने का आरोप, निर्वाचन आयोग से...

कांग्रेेस ने भाजपा पर लगाया जनभावनायें भड़काने का आरोप, निर्वाचन आयोग से की शिकायत

देहरादून। कांग्रेेस पार्टी ने भाजपा पर जनभावनायें भड़काने तथा धर्म के आधार पर जनता को बांटकर विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायत की है।
कांग्रेेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे एक फर्जी पत्र का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सक्षम धाराओं में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

महासचिव संगठन एवं महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मुलाकात कर निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र तथा सोशल मीडिया पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के डुप्लिकेट हस्ताक्षर से चलाये जा रहे फर्जी पत्र को सौंपते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फर्जी लेटर हैड पर मा0 अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के डुप्लिकेट हस्ताक्षरों से समान नागरिकता कानून को मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी अफवा फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों की इस हरकत से कांग्रेस पार्टी की छबि को धूमिल करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में धर्म के आधार पर समाज को बांट कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उलंघन है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments